Home डेली न्यूज़ खराब सड़क को लेकर नगर पालिका में हुआ प्रदर्शन

खराब सड़क को लेकर नगर पालिका में हुआ प्रदर्शन

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 14 में खराब सड़क और कीचड़ की समस्या से त्रस्त निवासियों ने शुक्रवार को नगर पालिका में प्रदर्शन कर आवेदन सौंपा। उन्होंने रोड निर्माण में देरी और प्रशासन की अनदेखी पर आक्रोश जताते हुए शीघ्र कार्रवाई न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी।
नई ईदगाह के पास रहने वाले मुन्नालाल अहिरवार ने बताया कि वार्ड नंबर 14 की सड़क की हालत इतनी खराब है कि कीचड़ के कारण न साइकिल, न मोटरसाइकिल, न रिक्शा निकल पाता है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सड़क का भूमि पूजन किया गया था, लेकिन सड़क कागजों में बनी, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इसी तरह स्थानीय निवासी गनेशी अहिरवार ने बताया कि वार्ड में चार साल से कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर परिषद और कलेक्टर को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्डवासियों ने नगर पालिका में आवेदन देकर तत्काल रोड निर्माण की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क जाम करेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here