Home डेली न्यूज़ रेल्वे ट्रैक पर मिला विकलांग युवक का शव, ट्रेन से गिरने का...

रेल्वे ट्रैक पर मिला विकलांग युवक का शव, ट्रेन से गिरने का संदेह

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दो दिन पहले शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ढड़ारी ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात विकलांग व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त हो चुकी है। प्रथम दृष्टया यह मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताया है, जिसके चलते पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बलराम पुत्र टीकाराम रैकवार (33 वर्ष) निवासी नूरपुर थाना त्योंदा जिला विदिशा के रूप में हुई है जो कि दाहिने पैर से विकलांग था और बैसाखी के सहारे चलता था। बताया गया है कि मृतक भिक्षावृत्ति से गुजारा किया करता था। बुधवार को वह अपने जीजा नारायण, प्रकाश और भतीजे अजय के साथ उत्तरप्रदेश के ललितपुर स्टेशन से छतरपुर जिले के एक तीर्थ स्थल पर जाने के लिए सवार हुआ था। रात के वक्त जब बलराम के साथ आए लोग सो गए, तभी वह लापता हो गया था। बाद में उसकी तलाश भी की गई लेकिन कुछ पता नहीं। गुरुवार की सुबह ईसानगर-छतरपुर रेलवे स्टेशन के बीच ढड़ारी ब्रिज के पास एक शव मिला। पुलिस ने काफी जांच-पड़ताल की और बलराम के जीजा नारायण से संपर्क कर उन्हें छतरपुर बुलाया। नारायण ने बताया कि शुक्रवार की रात को पुलिस के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद वे छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here