
छतरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छतरपुर नगर द्वारा क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल में कुछ मुद्दों को लेकर विद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि शिक्षक जुनैल कुरैशी की शिक्षा वाणिज्य विभाग की है लेकिन वे स्कूल में साइंस विषय पढ़ा रहे हैं। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को सनातनी प्रथा के चलते टीका, चंदन, कलावा आदि के लिए मना किया जा रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने स्कूल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर सहमंत्री मोहित ठाकुर, राजदीप तिवारी, कृष्ण भार्गव, गौरव परमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।








