Home डेली न्यूज़ राष्ट्र उदय पार्टी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

राष्ट्र उदय पार्टी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

33
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। राष्ट्र उदय पार्टी ने छतरपुर में अति पिछड़े और शोषित समाज के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अन्याय के मुद्दे पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन सौंपा। पार्टी ने डकैती, अपहरण, लूट, और बलात्कार जैसी घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।
राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने बताया कि इसमें मध्य प्रदेश में अति पिछड़े और शोषित समाज के खिलाफ डकैती, अपहरण, लूट, और बलात्कार जैसी घटनाओं का जिक्र किया गया। नौगांव के कुम्हार टोली में पंकज प्रजापति की हत्या, आशीष प्रजापति पर गोलीबारी, टीकमगढ़ के दिनऊ में मथुरा प्रसाद रेकवार की हत्या, चंदेरा में मीरा रेकवार के साथ अश्लील हरकत, और निबावरी में हनु रैकवार के घर लूट की घटनाओं का उल्लेख किया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि कई मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। भागीदारी न्याय मोर्चा और बीर फूलन देवी जन संगठन ने प्रशासन से पिछड़े समाज की महिलाओं और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here