हरपालपुर। नगर के बस स्टैंड के समीप खेत मे जुताई का काम कर रहे किसान की खेत पर बनी कोठी पर दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी जानकारी के मुताबिक बुधवार 2 बजकर 50 मिनिट के लगभग राजेन्द्र सिंह गौर उम्र लगभग 55 वर्षीय अपने खेत पर बुबाई का काम कर रहे थे बारिश होने से खेत पर बनी कोठी पर अंदर चले गए उसी समय अचानक से आसमान से तेज गडग़ड़ाहट के साथ आसमान से खेत के मकान की छत पर आसमानी बिजली गिरी और किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए आनन फानन में परिजन घायल को ट्रैक्टर में रखकर अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में मौके पर कोई कोई डॉ मौजूद नही थे अस्पताल में मौजूद स्टॉफ ने मरीज की जानकारी डॉ को दी से कुछ देर बाद अस्पताल पहुँचे डॉ ने घायल को देखा टैब तक बहुद देर हो चुकी थी और डॉ ने राजेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी इसके बाद पुलिस के द्वारा मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही।









