Home डेली न्यूज़ करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

61
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मौराहा निवासी सत्यम पटेल 25 वर्ष की चंद्रपुरा में खेत पर काम करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। परिजनों ने तुरंत निजी वाहन से सत्यम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सत्यम खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, तभी बिजली के तार या उपकरण से करंट लगने से यह हादसा हुआ। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए खेतों में बिजली तारों की सुरक्षित व्यवस्था की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here