Home डेली न्यूज़   शराब की दुकान पर गुंडों का हमला, तोडफ़ोड़ से मचा हड़कंप

  शराब की दुकान पर गुंडों का हमला, तोडफ़ोड़ से मचा हड़कंप

56
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भूसौर गांव में देर रात गुंडों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए जमकर तोडफ़ोड़ की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने रात के समय शराब दुकान पर धावा बोलते हुए वहां मौजूद सामान को तहस-नहस कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों में डर और दहशत का माहौल देखा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय का कहना है कि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here