Home डेली न्यूज़ बकरीद के लिए हुई शांति समिति की बैठक

बकरीद के लिए हुई शांति समिति की बैठक

51
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। आगामी बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व समाज के लोग शामिल हुए और सीएसपी अमन मिश्रा ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बकरीद त्योहार के मद्देनजर आयोजित इस बैठक में शहर के विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सीएसपी अमन मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे त्यौहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें। सीएसपी ने यह भी निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइंस का पालन करें। बैठक में शामिल सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे बकरीद को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने में पूरा सहयोग करेंगे। सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी समस्या की तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here