Home डेली न्यूज़ सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा


सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा

69
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय सेना के सम्मान और शौर्य को सलाम करने के लिए छतरपुर में कांग्रेस पार्टी ने जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से शुरू होकर छत्रसाल चौराहा, पन्ना रोड पर स्थित भारत माता तिराहे और कारगिल चौराहे तक पहुँची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेना के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
जय हिंद तिरंगा यात्रा में डबरा विधायक सुरेश राजे ने कहा, भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमा पर अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा करने वाले सैनिक हमारे सच्चे नायक हैं। यह तिरंगा यात्रा उनके सम्मान और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। वहीं, पूर्व विधायक नीरज दीक्षित ने कहा, हमारी सेना ने हर कठिन परिस्थिति में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा है। उनके अदम्य साहस और समर्पण को हम नमन करते हैं। यह यात्रा सेना के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं डबरा विधायक सुरेश राजे, जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, पूर्व विधायक नीरज दीक्षित, आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपांशु यादव, सरमन लाल मिश्रा, संतोष तिवारी, दीप्ति पांडेय, शिवानी चौरसिया, अनवरी खातून, लोकेंद्र वर्मा, अनीस खान, गगन यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, अजय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here