Home डेली न्यूज़ आरटीओ ने बस स्टैण्ड टीकमगढ़ में की यात्री बसों की चैकिंग चैकिंग...

आरटीओ ने बस स्टैण्ड टीकमगढ़ में की यात्री बसों की चैकिंग चैकिंग के दौरान 4 बसों में आपातकालीन द्वार के समक्ष की सीटों को किया गया जप्त एक बस का फिटनेस किया गया रद्द

122
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़, 22 मई 2025/ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देषानुसार आज आरटीओ श्री मनोज तेंहगुरिया द्वारा स्थानीय बस स्टैण्ड पहुंचकर यात्री बसों की चैंकिंग की गई। चैकिंग के दौरान उन्होंने बसों में आपातकालीन द्वार, बसों के आवष्यक दस्तावेजों की की जांच की तथा आवष्यक निर्देष दिये।

  आरटीओ श्री तेंहगुरिया ने 4 यात्री बसों में आपातकालीन द्वार के समक्ष लगी अतिरिक्त सीटों को निकलवाकर जप्त किया गया तथा सीटों को आरटीओ कार्यालय भेजा गया जिससे बस संचालक इन सीटों को पुन: नहीं लगवा पायें। इसके साथ ही चैकिंग के दौरान एक बस का फिटनेस रद्द किया गया। इस दौरान बस संचालकों से 17 हजार रूपये का जुर्माना बसूला गया। उन्होंने बस संचालकों को हिदायत दी कि सभी बस संचालक सभी आवष्यक दस्तावेज पूर्ण कराने के बाद ही बसों का संचालन करें। साथ ही उन्होंने निर्देषित किया कि सचांलक स्वयं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की जांच करें, चैकिंग के दौरान कमी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

  आरटीओ श्री तेंहगुरिया ने बताया कि सुरक्षा संबंधी उपाय सुनिष्चित करने के लिये 23 मई 2025 को दोपहर 12 बजे आरटीओ कार्यालय में बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here