Home डेली न्यूज़ अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

80
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की दोपहर में थाना कोतवाली पुलिस ने सन्मति स्कूल के पास भ्रमण के दौरान एक आरोपी को 315 बोर के अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सन्मति स्कूल रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा, जो भागने का प्रयास कर रहा था। तलाशी में उसके पास से अवैध कट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राज वाल्मीकि पिता संजय वाल्मीकि निवासी बेलदार मोहल्ला छतरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल किया था। थाना कोतवाली में उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here