Home डेली न्यूज़ नौगांव एवं बड़ामलहरा में बावड़ी की सफाई के लिए किया गया सामूहिक...

नौगांव एवं बड़ामलहरा में बावड़ी की सफाई के लिए किया गया सामूहिक श्रमदान

75
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिलेभर के विकासखंडो में जल स्त्रोतों के संरक्षण में कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में विकासखंड बड़ामलहरा के रानीताल सेक्टर के महाराजगंज में प्राचीन बावड़ी की सफाई के लिए श्रमदान किया गया एवं जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें महाराजगंज प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, महाराजगंज से बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्र उपस्थित रहे। इसके अलावा सीएमओ नौगांव नीतू सिंह के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक प्रांगण में स्थित बावड़ी में सामूहिक श्रमदान किया गया। इसमें नगर पालिका पार्षद जितेंद्र यादव, डीडी तिवारी रिटायर्ड सीएमओ, के एल अहिरवार रिटायर्ड एसडीएम, एल.एन. रावत रिटायर्ड प्रिंसिपल, समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी, कुमारी तृप्ति कठैल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और स्वच्छता कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here