Home डेली न्यूज़ हरपालपुर में सफाई व्यवस्था पर हंगामा, वार्ड नंबर 8 में गंदगी से...

हरपालपुर में सफाई व्यवस्था पर हंगामा, वार्ड नंबर 8 में गंदगी से त्रस्त नागरिक

66
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर वार्ड नंबर 8 में हालात बद से बदतर हो चले हैं। स्थानीय रहवासियों ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे वार्ड में गंदगी के ढेर लग गए हैं।गुरुवार सुबह की बात करें तो वार्ड नंबर 8 स्थित पुरानी गल्ला मंडी और अचलेश्वर धाम मंदिर के पास कचरे का अंबार दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के 10 बजे तक भी किसी सफाई कर्मचारी ने इलाके में झाड़ू तक नहीं लगाई। इस पूरे मामले को लेकर वार्ड नंबर 8 की पार्षद किरन अशोक घुरा ने भी गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि सफाई को लेकर उन्होंने कई बार स्वच्छता निरीक्षक आशीष सोनकिया को अवगत कराया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद का आरोप है कि निरीक्षक छतरपुर में रहते हैं, जिससे हरपालपुर की व्यवस्था बिगड़ रही है। इस संबंध में जब स्वच्छता निरीक्षक आशीष सोनकिया से संपर्क किया गया, तो उन्होंने लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि नगर में प्रतिदिन तीन बार सफाई करवाई जाती है। पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।इस मामले में नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा है कि पार्षद द्वारा उठाई गई चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। वह पार्षद से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। उनका कहना है कि नगर परिषद का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है, और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here