Home डेली न्यूज़ डॉ. चांदसी का निधन, मुक्ति धाम में ताला जड़ा मिला, शव यात्रा...

डॉ. चांदसी का निधन, मुक्ति धाम में ताला जड़ा मिला, शव यात्रा में अव्यवस्थाओं ने बढ़ाई परेशानी

63
0
Jeevan Ayurveda

हर्पालपुर। नगर परिषद हरपालपुर की लापरवाही गुरुवार को उस समय उजागर हुई जब नगर के चिकित्सक डॉ. चांदसी के निधन के बाद उनकी शव यात्रा मुक्ति धाम पहुँची और वहाँ मुख्य गेट पर ताला जड़ा मिला। अंतिम संस्कार के लिए आए परिजन एवं स्थानीय लोग कड़ी धूप में बाहर खड़े रहे, लेकिन नगर परिषद का कोई कर्मचारी समय पर ताला खोलने नहीं पहुँचा।प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. चांदसी का गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। उनके निवास से मुक्ति धाम की दूरी अधिक होने के कारण नगर परिषद की ओर से शव वाहन उपलब्ध कराया गया, जो पार्थिव शरीर को लेकर मुक्ति धाम पहुँचा। वहाँ मौजूद लोगों को उस समय भारी असुविधा का सामना करना पड़ा जब मुक्ति धाम का मुख्य द्वार बंद मिला और उस पर ताला जड़ा हुआ था। लोगों ने नगर परिषद को कई बार इसकी सूचना दी, लेकिन जब काफी देर तक कोई कर्मचारी नहीं पहुँचा, तो अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने विवश होकर ताले को तोड़ दिया और अंदर प्रवेश किया। इससे लोगों में नगर परिषद की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया।इस मामले में नगर परिषद के सीएमओ महादेव अवस्थी ने सफाई देते हुए कहा, मुझे जैसे ही जानकारी मिली, मैंने तुरंत कर्मचारी को भेजा। संबंधित कर्मी से पूछताछ की जाएगी कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here