Home डेली न्यूज़ शिविर लगाकर जांची गई पुलिसकर्मियों की सेहत

शिविर लगाकर जांची गई पुलिसकर्मियों की सेहत

28
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अस्पताल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कैंप

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में गुरूवार को पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में स्थित पुलिस अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर 45 वर्ष अधिक आयु वाले पुलिसकर्मियों की सेहत जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ शिविर में बीमारियों से ग्रसित पुलिसकर्मियों को उचित परामर्श एवं दवाएं भी प्रदान की गईं।शिविर में जिले के सभी पुलिस कार्यालयों और थानों में पदस्थत पुलिसकर्मियों के साथ-साथ विशेष सशस्त्र बल कंपनी के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच हुई। पुलिस अस्पताल छतरपुर में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा एवं जांच संसाधनों से चिकित्सा विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों का रक्तचाप, नेत्र, खून, पेशाब एवं ईसीजी जांच की एवं कसरत, टेंशन फ्री तथा अच्छी नींद लेने की सलाह देते हुए औषधि वितरण किया। परीक्षण करने वाली टीम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना चौरसिया, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, एवं डॉ. गौरव अग्रवाल, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. बद्री प्रसाद पटेल एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सोनी अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here