Home डेली न्यूज़ श्री रामचरित लीला समारोह के दूसरे दिन हुआ हनुमान लीला का मंचन

श्री रामचरित लीला समारोह के दूसरे दिन हुआ हनुमान लीला का मंचन

23
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय श्री रामचरित लीला समारोह के दूसरे दिन हनुमान लीला का मंचन किया गया।यह प्रस्तुती दमोह के राजीव अयाची एवं उनके साथियों द्वारा दी गई। प्रस्तुति में भगवान हनुमान द्वारा सूर्य को निगले जाने की लीला आकर्षण केन्द्र रही। उल्लेखनीय है कि श्री रामचरित लीला समारोह के अंतर्गत तीन दिनों तक भगवान राम के जीवन से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों का मंचन मुक्तकाशी मंच पर जारी है। दूसरे दिन लीला का समापन होने पर सभी कलाकारों का अभिनंदन मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल एवं नगर परिषद उपाध्याक्ष प्रतिनिधि आशाराम पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश सिंह ने किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here