Home डेली न्यूज़ अज्ञात चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना

अज्ञात चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना

58
0
Jeevan Ayurveda


हरपालपुर। नगर के प्रसिद्ध बरिया धाम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर की दानपेटी और पुजारी के संदूक से हजारों रुपये चुराए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, और पुलिस फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि उनके बच्चे के पेट में अचानक दर्द होने के कारण वे घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया और मंदिर की छत से पीपल के पेड़ के सहारे कपड़े की रस्सी बनाकर अंदर घुसे। चोरों ने दानपेटी से हजारों रुपये और पुजारी के संदूक का ताला तोड़कर करीब 35 हजार रुपये चुरा लिए। पुजारी के अनुसार, चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलते ही हरपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here