Home डेली न्यूज़ जल गंगा संवर्धन अभियान में सिंघाड़ी नदी में सामूहिक श्रमदान किया गया

जल गंगा संवर्धन अभियान में सिंघाड़ी नदी में सामूहिक श्रमदान किया गया

44
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर।  कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्रोतों के जीर्णाेद्धार और साफ सफाई के लिए कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में नगरपालिका अध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया एवं सीएमओ माधुरी शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को सिंघाड़ी नदी पर घाटों की सफाई एवं नदी से जलकुंभी निकालने के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक रूप से किए गए श्रमदान से नदी की सफाई के लिए राष्ट्रीय चेतना विकास मंच एवं परमार्थ संस्था की जल सहेलियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम मे मंच संयोजक एवं पूर्व सीएमओ डीडी तिवारी के साथ पूर्व सीएमओ निरंजन बाजपेई व जगदीश मिश्रा, परमार्थ संस्था से परियोजना समन्वयक अपूर्वा मिश्रा, समाजसेवी केएन सोमन, पूर्व बैंक प्रबंधक राकेश शर्मा, नाथूराम साहू, दिल्लाराम अहिरवार, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर आनंद शर्मा ने सफाई अभियान में भागीदारी की।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नीतेश चौरसिया के साथ स्वच्छता निरीक्षक संजेश नायक सहित अन्य नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर तीन ट्राली कचरा भरकर कचरा प्रसंस्करण केंद्र भेजा गया। कबीर आश्रम के दुर्गा प्रसाद, सुरजीत कुमार, यशवेंद्र सिंह, राजेश अहिरवार, राकेश पांडेय, राम जानकी, पवन अहिरवार एवं सफाई मित्रों ने श्रमदान कर घाट के किनारे से कचरा इक_ा कर कचरा गाडिय़ो में भरकर प्रसंस्करण केंद्र भेजा। नदी घाट पर गन्दे पानी के लिए शुद्धिकरण के लिए चूने का छिड़काव किया गया। सिंघाडी नदी के आसपास एवं दोनों किनारों पर नगरीय फारेस्ट विकसित करने की योजना का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर नगरपालिका द्वारा किया जाएगा। जिसमें पूर्वजों की याद में जन्मदिन एवं विवाह की वर्षगांठ पर लोग पौधे लगा सकेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here