
टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में नाबालिग बालिकाओं की दस्तावी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस ने एक और सफलता हासिल की। कोतवाली पुलिस ने अभियान में 05 साल से अपहृत नाबालिग को दस्तयाव कर किया परिजनों के सुपुर्द किया गया। बताया गया है कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के द्वारा राज्य स्तर पर नाबालिग बालिका एवं बालक की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा नाबालिग बालिका एवं बालक की दस्तयाबी हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निरंतर दैनिक रूप से प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसके द्वारा मेहनत व लगन से कार्य करते हुये थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 498/2020 धारा 363 आईपीसी की अपहृत नाबालिग बालिका को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से दस्तयाव कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । बताया गया है कि इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा, प्रधान आरक्षक गजाधर, मनीष भदौरिया, आरक्षक गौरीशंकर, शैलेन्द्र, महिला आरक्षक भारती, एनआरएस सुनील का विशेष योगदान रहा।








