Home डेली न्यूज़ बस की ट्रैक्टर से टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

बस की ट्रैक्टर से टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार शाम करीब 4 बजे थाना बमीठा अंतर्गत ग्राम मड़तला के पास एक दर्दनाक सडक़ दुर्घटना हो गई। गठेवरा से भूसा खाली कर अपने गांव भियाताल लौट रहे ट्रैक्टर में एक तेज़ रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल व्यक्तियों की पहचान भोला यादव (45), कल्लू यादव (28) और गब्बर यादव (30) के रूप में हुई है। सभी निवासी ग्राम भियाताल के बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पलट गया और सभी घायल सडक़ पर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही  एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार गब्बर यादव की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की तलाश की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here