Home डेली न्यूज़ अक्षय तृतीया पर सूर्य मंदिर का भूमिपूजन संपन्न

अक्षय तृतीया पर सूर्य मंदिर का भूमिपूजन संपन्न

48
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में छतरपुर के मोटे के महावीर मंदिर परिसर स्थित संत शरीर आश्रम में सूर्य भगवान के मंदिर का भूमिपूजन विधिविधानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमलेश बब्बाजू की अगुवाई में हुआ।
कमलेश बब्बाजू ने बताया कि यह सूर्य मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा और इसका उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here