Home डेली न्यूज़ मोबाइल की स्क्रीन टूटने से दुखी होकर छात्र ने खाया जहर

मोबाइल की स्क्रीन टूटने से दुखी होकर छात्र ने खाया जहर

47
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम गठेवरा में एक विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की स्क्रीन टूटने और उसे तुरंत न सुधरवा पाने की हताशा में एक 17 वर्षीय छात्र ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। फिलहाल किशोर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गठेवरा निवासी संदीप अहिरवार उम्र 17 वर्ष, जो कक्षा 10वीं का छात्र है, के मोबाइल की स्क्रीन अचानक टूट गई थी। संदीप ने अपनी मां प्रीति और पिता संतोष अहिरवार से स्क्रीन सुधरवाने की जिद की। मां ने बेटे को समझाते हुए कहा कि बेटा, अभी हाथ तंग है, पैसे आते ही स्क्रीन सुधरवा देंगे। लेकिन मोबाइल के प्रति संदीप का लगाव इतना गहरा था कि मां की यह बात उसे नागवार गुजरी। स्क्रीन टूटने के दुख और उसे न सुधरवा पाने के आवेश में आकर संदीप ने घर में रखा चूहामार जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद बदहवास परिजन उसे तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया है। अस्पताल के बिस्तर पर लेटे अपने बच्चे के सिरहाने बैठी मां प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, अब संदीप को अपनी इस भयानक गलती का एहसास हो गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here