Home डेली न्यूज़ डीसेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सत्रावसान, परीक्षा परिणाम घोषित

डीसेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सत्रावसान, परीक्षा परिणाम घोषित

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आज डीसेंट इंग्लिश स्कूल में सत्र 24-25 के अंतिम कार्य दिवस पर सभी नॉन बोर्ड क्लास के बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ परंपरागत तरीके से मां सरस्वती की पूजा अर्चन के उपरांत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अशोक दुबे ने बच्चों के साथ आए अभिभावकों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि आज न सिर्फ इन बच्चों का वार्षिक परिणाम है बल्कि हमारे स्कूल के शिक्षकों मैनेजमेंट और हमारा भी वार्षिक परिणाम है इसमें आप सभी पापा मम्मी की भी मेहनत का भी परिणाम शामिल है। इसके बाद प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को प्रबंधक अशोक दुबे प्रबंधिका श्रीमती मयूरी दुबे व प्राचार्य राजीव जैन के द्वारा अभिभावकों के साथ पुरस्कृत किया गया। शैक्षिक उपलब्धियों के अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा की उच्चतम उपस्थिति वाले छात्र-छात्रा को भी पुरस्कृत किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here