Home डेली न्यूज़ फाग उत्सव में झूमकर नाचीं विधायक

फाग उत्सव में झूमकर नाचीं विधायक

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार को छतरपुर विधायक ललिता यादव द्वारा होली के उपलक्ष्य में फाग उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें वे मातृशक्ति के साथ झूमकर नाचतीं नजर आईं। आयोजन के तहत शहर में विशाल रैली भी निकाली गई। इस दौरान विधायक ने सभी शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।दोपहर के वक्त सर्वप्रथम नगर पालिका कार्यालय में मातृशक्ति और विधायक के समर्थकों का एकत्रीकरण हुआ, जहां मंचीय कार्यक्रम में वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने होली गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विधायक ललिता यादव ने छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया और मातृशक्ति के साथ जमकर होली खेली तथा नृत्य किया। उपस्थित जनसमूह पर गुलाल की वर्षा कर विधायक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद रैली का शुभारंभ हुआ जो नगर पालिका से छत्रसाल चौक, महल तिराहा, चौक बाजार, हटवारा, मऊ दरवाजा होते हुए बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में भी विधायक ललिता यादव ने जमकर नृत्य किया तथा शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक द्वारा आयोजित फाग उत्सव में शहर के अलावा संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here