छतरपुर। जिला छतरपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-13 क्रिकेट टीम का चयन 18 मार्च को सुबह 09:30 बजे से साईं स्पोर्ट्स अकैडमी क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव राजीव बिल्थरे ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2011 या उसके बाद और 31 अगस्त 2014 के पहले हुआ है वे खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी अपने साथ ओरिजिनल डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड एवं पिछले लगातार तीन वर्षों की अंकसूची के ओरिजिनल प्रमाण पत्र एवं छाया प्रति अपने साथ लेकर उपस्थित होंगे। सभी खिलाड़ियों का सफेद ड्रेस में अपनी किट के साथ समय पर आना अनिवार्य है।








