
छतरपुर। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे छतरपुर के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा कार्यालय में सागर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए कार्यालय के एक हवलदार को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। हवलदार द्वारा कार्यालय परिसर में संचालित शासकीय आधार सेवा केन्द्र के संचालक से किराए के रूप में रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी शिकायत संचालक ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में कर दी और इसके बाद टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।शिकायकर्ता मनीष तिवारी निवासी पन्ना नाका छतरपुर ने बताया कि वह छतरपुर के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा कार्यालय में पिछले 2 वर्षों से शासकीय आधार केन्द्र का संचालन कर रहे हैं और शुरुआत से ही कार्यालय में पदस्थ हवलदार सुरेंद्र राय, किराए के रूप में उससे पैसे लेते आ रहे हैं। चूंकि पहले यह राशि कम थी इसलिए मनीष द्वारा पैसे दिए जाते रहे लेकिन अब सुरेन्द्र राय की मांग बढ़ती जा रही थी, जिससे तंग आकर मनीष ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में उनकी शिकायत कर दी। मनीष के मुताबिक सुरेन्द्र राय ने उससे कुल 6 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से 1 हजार रुपए वह 4 फरवरी को दे चुका था। शेष 5 हजार रुपए दिए जाने के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सागर लोकायुक्त के टीआई अभिषेक वर्मा और केपीएस बेन के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम ने होमगार्ड कार्यालय में छापामार कार्रवाई करते हुए हवलदार सुरेन्द्र राय को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। टीआई अभिषेक वर्मा ने








