Home डेली न्यूज़ वारदाना भरकर ले जा रहे ट्रक में लगी आग, हजारों का हुआ...

वारदाना भरकर ले जा रहे ट्रक में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान बीच सडक़ पर धधकते वाहन को देख मची भगदड़, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

38
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। इन दिनों बिजली के सडक़ों के आर-पार बिछे तारों से लोगों की सामत आती नजर आ रही है। स्पार्किंग के चलते जिले में आए दिन हादसे होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। पलेरा में एक मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग की घटना को लोग भूले भी नहीं कि एक और बड़ी आगजनी की घटना सामने आ गई। राह चलते ट्रक में रखी बोरियां आग से जलती देख लोग सडक़ छोडक़र भागते नजर आए। ट्रक चालक ने अगर थोड़ी सी लापरवाही दिखाई होती, तो यह हादसा बड़े हादसे में तब्दील हो गया होता। हालांकि पुलिस ने दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। यह मामला थाना देहात अंतर्गत ग्राम तखा के पास का बताया गया है। इस संबन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा का एक ट्रक क्रमांक एचआर 73 ए 0898 वारदाना लेकर टीकमगढ़ मंडी की ओर आ रहा था। ग्वालियर से टीकमगढ़ आ रहा यह ट्रक जैसे ही ग्राम तखा के पास से गुजारा कि अचानक आग की लपटों से झुलसने लगा। सूत्रों का कहना है कि ट्रक में आग बिजली के तारों की स्पार्किंग से लगी है, हालांकि इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया गया है कि शाम 4 बजे के लगभग सरकारी गोदाम की बोरियां ले जा रहे ट्रक को विद्युत तारों ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक विशाल चौहान पिता मनोज चौहान की सूझबूझ से यह ट्रक गांव से बाहर जाकर रोका गया, जिससे आबादी सुरक्षित रही और बढ़ा हादसा नहीं हो सका। इस आगजनी में ट्रक के साथ ही वारदाना जल जाने से भारी नुकसान हुआ है। आगजनी की सूचना पाकर थाना देहात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया गया है कि थाना देहात क्षेत्र के तखा में बड़ा हादसा देवयोग से टल गया। सरकारी गोदाम की खाली बोरियां ले जा रहे ट्रक नंबर एचआर 73 ए 0898 में अचानक आग लगने से हजारों रूपए की बोरियां जलकर खाक हो गईं। जानकारी के मुताबिक सडक़ के ऊपर से निकले बिजली के तारों की चपेट में आने और उनकी स्पार्किंग से ट्रक में रखी खाली बोरियों में आग लग गई और आग की लपटों को देखकर आसपास के इलाके में खलबली मच गई। ट्रक में आग लगने के बाद भी ड्राइवर विशाल चौहान ने अपना आपा नहीं खोया और वाहन को सुरक्षित स्थान तक ले गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर जा पहुंचे तथा आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की जाने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि तखा गांव में पास सडक़ के ऊपर से निकले बिजली के तार काफी नीचे की ओर झुके हुए हैं, जिससे लोगों में हादसों की आशंका बनी रहती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि ट्रक में क्षमता से अधिक खाली बोरियां भरी थीं, जिस कारण भी यह हादसा हुआ है। कहा जा रहा है कि जैसे ही ट्रक तारों के नीचे से निकला तो शॉर्ट सर्किट से खाली बोरियों में आग लग गई। आगजनी की घटना में लाखों रूपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान थाना देहात से प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, प्रधान आरक्षक राम कृष्ण सुमन, नीतेन्द्र प्रजापति, राजवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान कुछ लोगों ने दमकल टीम को सूचना दे दी। फ ायर ब्रिगेड भी मौके पर सही समय से जा पहुंची, जिससे आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here