Home डेली न्यूज़ होली महोत्सव का हुआ आगाज, भगवान को गोद मे लेकर नाचे भक्त

होली महोत्सव का हुआ आगाज, भगवान को गोद मे लेकर नाचे भक्त

29
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। होली पर्व के तहत क्षेत्र में कार्यक्रमों का आगाज होने लगा है। नगर के गोपाल मंदिर में एकादशी से राधा भक्त मंडली का होली महोत्सव शुरु किया गया, जिसमें बीती शाम फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों को गोद में उठाकर नृत्य किया। राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों की पूजा-अर्चना के बाद महिलाओ ने पुष्प वर्षा की। वहीं स्थानीय कलाकारों ने होली गीत और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। उल्लेखनीय है कि उक्त होली महोत्सव के लिए राधा भक्त मंडली द्वार पहले से तैयारियां की गई थीं, संपूर्ण मंदिर परिसर की होली महोत्सव के लिए आकर्षक सजावट की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here