Home डेली न्यूज़ रास्ता रोककर युवक के साथ की मारपीट, बाइक भी तोड़ी

रास्ता रोककर युवक के साथ की मारपीट, बाइक भी तोड़ी

22
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना में आवेदन देते हुए एक युवक ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा लंबे समय से उसकी बेटियों को परेशान किया जा रहा है, जिसकी शिकायत थाना में दर्ज है। बीते रोज उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
महोबा रोड निवासी परशु बुनकर ने बताया कि छतरपुर निवासी कल्लन यादव, राजा बुनकर, शनि रजक द्वारा उसकी बेटियों को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा है। दिसंबर माह में उसने इस आशय की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई थी। बुधवार को वह अपनी बाइक से जा रहा था तभी कल्लन यादव, राजा बुनकर और शनि रजक ने उसे रोककर मारपीट की। साथ ही उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। परशु ने क्षतिग्रस्त बाइक सहित कोतवाली थाना जाकर मारपीट की शिकायत करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here