
छतरपुर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित दुर्घटना बीमा स्कीम के तहत एक हितग्राही को 10 लाख की बीमा राशी प्रदान की गई है। बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसबीआई की मुख्य शाखा की ग्राहक रहीं स्व. श्रीमती सुलेखा मिश्रा ने स्कीम के तहत 500 रुपए का बीमा लिया था, जिसमें दुर्घटना में मृत्यु होने पर एसबीआई जनरल कंपनी से 10 लाख की बीमा राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान था। दुर्भाग्यवश शहर के सटई रोड पर सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया, जिसके बाद उनके परिवार को एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव तिवारी के प्रयास से 10 लाख की बीमा राशी प्रदान की गई है। श्री तिवारी ने बताया कि बैंक में इस तरह की और भी स्कीम हैं, जिनमें ग्राहक के आकस्मिक निधन पर परिवार को 2 से 40 लाख तक की बीमा राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान हैं। उन्होंने ग्राहकों से बीमा करवाकर अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।









