Home डेली न्यूज़ अवैध हथियार लिए घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार लिए घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज महाराजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध हथियार लिए घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को ग्राम कुसमा में तालाब के किनारे से पकड़ा गया, जिसका नाम आशीष पुत्र सूर्य प्रकाश अवस्थी निवासी महाराजपुर है। उसके पास 315 बोर का देसी कट्टा एवं कारतूस मिला है। वहीं दूसरे आरोपी को पुर तिराहा के यात्री प्रतीक्षालय के पास से पकड़ा गया, जिसका नाम धीरज यादव पिता दीनदयाल यादव निवासी वार्ड क्रमांक 11 महाराजपुर है। उसके पास अवैध हथियार धारदार हथियार मिला है। दोनों को अभिरक्षा में ले के बाद आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए और न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक प्रशांत सेन के अलावा थाने का पुलिस बल का सहयोग रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here