
एक दर्जन गायो की मौत
पन्ना/पन्ना नगर पालिका द्वारा लगातार लापरवाही बड़ती जा रही है तथा प्रमुख सड़क बाईपास रोड़ के बगल में खुले में जहरीला कचरा डाला जा रहा है, उक्त कचरा को सैकड़ो गो वंश खा रही है, जिससे उनकी मौत हो रहीं है। कचरा डालने वाले स्थान पर एक दर्जन गायें म्रत अवस्था मे पड़ी हुई है तथा उक्त म्रत मवेशियों की बदबू भी चारो तरफ फैल रही है, जबकी उक्त स्थान के करीब सीएम राईस विद्यालय स्थित है जिसमें हजारो बच्चे अध्ययन कर रहे है, उनके उपर भी उक्त जहरीली बदबू का असर पड़ रहा है, इसके अलावा आस पास मे रह रहे लोग भी दुर्गंध एंव बदबू से परेशान है, लगातार लोगो द्वारा कचरा अन्य स्थान पर डालने की मांग की जा रही है, लेकिन नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकी आज से पन्द्रह वर्ष पूर्व सकरिया बहेरा के पास नगर पालिका द्वारा 35 लाख की लागत से कचरा संग्रहण केन्द्र बनाया गया था, जिसमें नगर का कचरा डालकर उसका निपटान किया जाये, इसके लिए कचरा निपटाने की मशीने भी लगाने का निर्णय भी लिया गया था, लेकिन वहां पर कचरा न डालकर बाईपास रोड़ पर ही कचरा फैलाया जा रहा हैं, स्थानीय लोगो ने जिला कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की है।









