
छतरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई छतरपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव, जि़ला प्रमुख डॉ. शशिकांत अवस्थी, नगर मंत्री आकाश दीक्षित ने दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकम में अखिल भारतीय कवि के रूप में श्रीप्रकाश पटैरिया, अभिराम पाठक, सुनील तिवारी, जितेंद्र यादव, राणा मुनि प्रताप सिंह हाथरस, वैभव अवस्थी वाराणसी, रितेश पटैरिया श्रीनगर, भारतेन्दु पटैरिया महोबा उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर छतरपुर में राष्ट्रवादी कवियों ने वीर रस से लेकर प्रभु श्रीराम के चरित्र का बहुत सुन्दर प्रस्तुति के साथ साथ स्वतन्त्रता सेनानियों की वीर गाथा, सेना के शौर्य पराक्रम पर काव्यपाठ कर अद्भुत वर्णन किया गया।इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह कृष्णकांत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया उपस्थित रहीं। अन्य अतिथियों में जिला विस्तारक शिवम् बंजारा, प्रांत कार्यसमिति सदस्य जनार्दन, भाग संयोजक राजदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष डॉ.हिमांशु अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष गिरिजेश, प्रो.धीरज खरे, सत्यम विश्वकर्मा, विकाश, विजय, गौरव ,अभिषेक, कृष्णम, मैथली, निशा, अपर्णा मौजूद रहीं।









