नौगांव। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लुगासी पहुंचकर संस्थापक स्वर्गीय राव भोपाल सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत नौगांव सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। प्राचार्य संजीव तिवारी ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा स्मृति एवं पुष्प भेंट से अतिथियों का स्वागत किया गया।यह विद्यालय 1973 में स्थापित हुआ था और दानदाता राव भोपाल सिंह द्वारा जमीन दान की गई थी। एक समय यहां लगभग 40 गांवों के बच्चे पढऩे आते थे, जिसमें यूपी के छात्र भी शामिल थे। वर्तमान में यह अर्ध-शासकीय रूप में संचालित है, जहां केवल प्राचार्य को सरकारी वेतन मिलता है और बाकी स्टाफ को समिति के माध्यम से वेतन दिया जाता है। लुगासी गांव की आबादी करीब 15 हजार है और आसपास एक दर्जन से अधिक गांव लगे हुए हैं।ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में बड़ी उम्मीद थी कि मंत्री के दौरे पर विद्यालय का सरकारी सम्मिलयन (हैंडओवर) हो जाएगा। 2004 से चल रही इस प्रक्रिया में 22 वर्षों से गांव इंतजार कर रहा है। हालांकि मंत्री ने केवल आश्वासन दिया कि प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही इसे पूर्णत: शासकीय विद्यालय बना दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों में निराशा देखी गई, क्योंकि वे तत्काल मान्यता की अपेक्षा कर रहे थे। सरकारी स्कूल बनने से शिक्षकों की कमी दूर होगी, बेहतर शिक्षा व्यवस्था मिलेगी और आसपास के गांवों के हजारों बच्चों को लाभ होगा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह, दानदाता हरगोविंद सिंह उर्फ छोटे राजा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतिमा अनावरण तक कार्यक्रम चला।मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने ञ्जश्वञ्ज पास करना सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शिक्षकों के लिए अनिवार्य बताया। साथ ही हरपालपुर में लगभग 20 करोड़ की लागत से संदीपनी विद्यालय खोलने की घोषणा की तथा भविष्य में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं बढ़ाने का वादा किया।










