
छतरपुर। नगर की उपान्यासकार, कहानीकार, कवियत्री एवं आकाशवाणी कलाकार शोभा शर्मा को जलज मुखारया की स्मृति में सागर में सम्मानित किया गया। कल्चुरी संस्कृति के अग्रज ने अपने अनुज स्व. जलज मुखारया की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसका संचालन वरिष्ठ साहित्यकार वृंदावन राय सरल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्चुरी समाज के अध्यक्ष प्रदीप चौकसे ने की। विशेष अतिथि के रूप में भोपाल से आए डॉ. मोहन तिवारी तथा सीहोर के सुरेश जायसवाल उपस्थित रहे।









