Home डेली न्यूज़ परवाह थीम के तहत विद्यालय में आयोजित हई यातायात पाठशाला

परवाह थीम के तहत विद्यालय में आयोजित हई यातायात पाठशाला

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल, कार्यालय परिवहन आयुक्त ग्वालियर से जारी पत्र के पालन में पुलिस अधीक्षक अगम जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में छतरपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 की परवाह थीम के तहत 1 से 31 जनवरी तक सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को यातायात पुलिस छतरपुर के गठेवरा रोड पर संचालित विद्यालय सीएम राईज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात पाठशाला आयोजित की गई, जिसमें यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी, यातायात के संकेत, चिन्हों आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाएं और रोड क्रॉस करते समय दोनों ओर नजर रखें। उन्होंने सड़क पर साइकिल भी सावधानी पूर्वक चलाने की सलाह छात्र-छात्राओं को दी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here