Home डेली न्यूज़ आदर्श ग्राम खैरी में हुआ कार्यक्रम

आदर्श ग्राम खैरी में हुआ कार्यक्रम

25
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खैरी सेक्टर बमीठा विकासखंड राजनगर के द्वारा स्वामी विवेकानंद वाचनालय एवं जन सूचना केंद्र का शुभारंभ, आदर्श ग्राम खैरी समिति कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम में हल्का पटवारी, रोजगार सचिव आशाराम पाल, माध्यमिक शाला प्रभारी श्रीमती जागृति तथा शैलेंद्र सिंह बुंदेला, समिति अध्यक्ष ग्यासी लाल रजक, शंकर लाल रजक, वीरेंद्र रजक सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here