Home डेली न्यूज़ आभूषण प्रतिष्ठान से लाखों का माल चोरी

आभूषण प्रतिष्ठान से लाखों का माल चोरी

39
0
Jeevan Ayurveda

अज्ञात चोरों ने सटर तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

बमीठा। थाना क्षेत्र के एक आभूषण प्रतिष्ठान से लाखों का माल चोरी होने की वारदात सामने आई है। बीती रात एक ओमनी कार से आए करीब आधा दर्जन अज्ञात चोरों ने दुकान की सटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। पीडि़त व्यापारी ने बमीठा थाना में शिकायती आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बमीठा निवासी पुरुषोत्तम सोनी कस्बे में ही न्यू शिवम ज्वैलर्स नाम के आभूषण प्रतिष्ठान का संचालन करते हैं। बीती रात करीब आधा दर्जन अज्ञात चोर एक ओमनी कार से दुकान पर पहुंचे और लोहे की रॉड से सटर तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। दुकान संचालक पुरुषोत्तम सोनी के मुताबिक चोर दुकान में रखी करीब 5 किलो चांदी सहित कुछ सोने के आभूषण चुरा ले गए हैं। गनीमत रही कि चोर दुकान में रखी तिजोरी को नहीं तोड़ पाए अन्यथा और अधिक माल चोरी हो सकता था। बताया गया है कि चोरी होने से कुछ देर पहले गश्त पर निकली पुलिस टीम दुकान के पास से गुजरी थी। जब यह टीम रेल्वे स्टेशन की ओर गई तब चोरों ने दुकान को निशाना बनाया।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here