Home डेली न्यूज़ तालाब के सौदर्यीकरण एवं स्वच्छता कार्यों को विधायक ने किया निरीक्षण

तालाब के सौदर्यीकरण एवं स्वच्छता कार्यों को विधायक ने किया निरीक्षण

67
0
Jeevan Ayurveda

ग्राम पंचायत बाहरपुरा में सामुदायिक भवन का हुआ शिलान्यास

खजुराहो। राजनगर विधायक द्वारा अपने क्षेत्र में चल रहे विकासकार्यों का निरंतर निरीक्षण कर उन्हें गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में संपन्न कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पर्यटन नगरी खजुराहो के प्रताप सागर तालाब में चल रहे सौदर्यीकरण एवं स्वच्छता कार्यों का विधायक अरविंद पटैरिया ने औचक निरीक्षण किया। यहां चल रहे कार्यों की बारीकी से जांच करने के बाद विधायक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके अलावा विधायक श्री पटैरिया ने शुक्रवार को ही राजनगर विधानसभा के बाहरपुरा गांव का भी दौरा किया। श्री पटैरिया बाहरपुरा को सामुदायिक भवन की सौगात देने पहुंचे थे। दरअसल ग्राम पंचायत बाहरपुरा में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना है, जिसका शिलान्यास विधायक श्री पटैरिया द्वारा किया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक ने ग्रामीणों से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। विधायक ने वे स्वयं और भाजपा सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विधायक को जो भी समस्यायें बताई गईं उनका शीघ्र समाधान कराने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया गया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here