
छतरपुर। जिले के महाराजपुर में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि मृतक नशे का आदि था और अपनी इस आदत से परेशान भी रहता था। प्रदीप चौरसिया निवासी महाराजपुर ने बताया कि मृतक संदीप चौरसिया छतरपुर बस स्टैंड पर पान की दुकान संचालित करता था। बीती रात वह रोज की तरह घर पहुंचा और रात करीब 12 बजे कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रदीप ने बताया कि संदीप को नशे की लत थी और वह रोज नशे का सेवन करता था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं महाराजपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।








