Home डेली न्यूज़ पहरा चौकी प्रभारी ने 8 साल से फरार इनामी वारंटी को दबोचा

पहरा चौकी प्रभारी ने 8 साल से फरार इनामी वारंटी को दबोचा

41
0
Jeevan Ayurveda

पहरा चौकी प्रभारी प्रमिला यादव ने बताया कि वर्ष 2016 में पड़वार निवासी जितेंद्र श्रीवास पिता कल्लू श्रीवास द्वारा मारपीट एवं एससी-एसटी अपराध को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर न्यायालय द्वारा मई 2023 में स्थाई वारंट तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बीते रोज मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर उन्होंने दबिश देते हुए करीब 8 वर्षों से फरार चल रहे इनामी वारंटी जितेंद्र श्रीवास को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी प्रमिला यादव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here