Home डेली न्यूज़ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिए सामाजिक संदेश

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिए सामाजिक संदेश

35
0
Jeevan Ayurveda

केयर इंग्लिश स्कूल की सीनियर कक्षाओं का वार्षिकोत्सव संपन्न

छतरपुर। शहर के बस स्टैंड पर स्थित केयर इंग्लिश स्कूल में शनिवार को सीनियर कक्षाओं का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक संदेशों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दत्त एवं मीनाक्षी दत्त रहीं जिनका विद्यालय के डायरेक्टर मनीष दोसाज, पंकज दोसाज और प्रिंसिपल रीटा आहूजा ने स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समान शिक्षा का अधिकार, भेदभाव मिटाने जैसे समाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं कुछ छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां भी दीं। विद्यालय की प्रिंसिपल रीटा आहूजा ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य हमेशा से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी ओवरऑल पर्सनालिटी डेवलप करना रहा है, इसी मंशा से विद्यालय द्वारा समय-समय पर सांसकृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाता है, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। वार्षिकोत्सव का आयोजन भी इन्हीं गतिविधियों में से एक है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें अभिव्यक्ति करने वाले भी बच्चे हैं सीखने वाले भी बच्चे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अभिभावक, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here