Home डेली न्यूज़ विद्युत उपभोक्ताओं को लगने वाला है बिजली का झटका

विद्युत उपभोक्ताओं को लगने वाला है बिजली का झटका

33
0
Jeevan Ayurveda

बिजली की दरों को बढ़ाने की तैयारी में हैं कंपनियां

छतरपुर। नए साल की शुरुआत में ही मध्य प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है क्योंकि सभी बिजली कंपनियां बिजली की दरों की बढ़ाने की तैयारियां कर रही हैं। बताया गया है कि कंपनियां बिजली की दरों को बढ़ाकर 7.52 फीसदी करना चाह रही है, जिसके लिए कंपनियों ने नियामक आयोग के समक्ष टैरिफ याचिका दायर की है जिसका अंतिम फैसला अप्रैल से पहले आने की संभावना है। संभावना है किअप्रैल तक यह नई दरें लागू कर दी जाएं।बता दें कि बिजली कंपनियों ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर कर 7.52 प्रतिशत की दर से बिजली के दाम बढ़ाने की मांग की है। बिजली कंपनियों ने 4107 करोड़ रुपए का घाटा दिखाया और उसकी क्षति पूर्ति का हवाला देकर बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी की मांग की गई है, जिसमें घरेलू बिजली की दर 7.3 प्रतिशत, गैर घरेलू दर 4.5 प्रतिशत, कृषि क्षेत्र के लिए बिजली की दर 8.3 प्रतिशत और औद्योगिक बिजली की दर सबसे अधिक 8.6 प्रतिशत बढ़ाने के बिंदु शामिल हैं। बिजली कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई टैरिफ याचिका पर राज्य विद्युत नियामक आयोग ने दावे आपत्तियां आमंत्रित की हैं और जनता को आपत्तियां पेश करने के लिए 24 जनवरी तक का समय दिया है। जनता की आपत्ति पेश करने के बाद भोपाल, इंदौर जबलपुर में विद्युत नियामक आयोग 11 से 14 फरवरी को सुनवाई करेगा और इस सुनवाई के बाद बिजली के दाम बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here