Home डेली न्यूज़ पंडित जवाहरलाल नेहरू ग्राउंड पर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैचबड़ा

पंडित जवाहरलाल नेहरू ग्राउंड पर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैचबड़ा

24
0
Jeevan Ayurveda

मंदिर क्रिकेट क्लब ने आठमें ओवर में शारदा कॉलोनी को हराकर मैच अपने नाम किया

।महाराजपुर। गुरुवार को नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू बड़ी फील्ड ग्राउंड पर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विक्की यादव, विशिष्ट अतिथि यादव महासभा के विधानसभा अध्यक्ष बादल यादव रहे। अतिथियों के बीच अम्पायर ने टॉस कराया बड़े मंदिर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। जानकारी के मुताबिक उद्घाटन मैच बड़े मंदिर क्रिकेट क्लब बनाम शारदा कॉलोनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करने उतरी शारदा कॉलोनी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 86 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बड़े मंदिर क्रिकेट क्लब के खिलाडिय़ों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 8वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा 30 दिसंबर को खेला जाएगा। निर्णायक की भूमिका में अम्पायर धर्मेन्द्र चौरसिया एवं कांमेट्रेटर आदित्य नायक रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here