
छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा में एक 10 साल के बच्चे के हाथ में पटाखा ब्लास्ट होने से वह बुरी तरह घायल हुआ है। बच्चे के पिता बलराम कुशवाहा ने बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र घर से खेत पर जा रहा था तभी रास्ते में उसे पटाखा पड़ा मिला जो कि उसने उठा लिया। इसके बाद वह खेत पर पहुंचा और उसने पटाखे को जलाया जो कि उसके हाथ में ही ब्लास्ट हो गया। पटाखा हाथ में फटने से बच्चे के हाथ, पैर और मुंह में गंभीर चोंटें आई हैं। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।








