
।छतरपुर। आगामी 25 दिसंबर को खजुराहो में आयोजित होने जा रहे केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास समारोह में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा ने जिला मुख्यालय पर कलश यात्रा निकालकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।छतरपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री अर्चना सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ से बुंदेलखंड को अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जो कि ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने बताया कि चौबे कॉलोनी के गौंड़ बाबा मंदिर से नरसिंह मंदिर तक कलश यात्रा निकालकर लोगों को पीले चावल देते हुए 25 दिसंबर को खजुराहो पहुंचने की अपील की गई है। कलश यात्रा में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा, युवा महिला नेत्री अंकिता विश्वकर्मा, एडवोकेट संतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।








