Home डेली न्यूज़ पुरातत्व विभाग को बताई गईं मतंगेश्वर मंदिर में व्याप्त समस्याएं

पुरातत्व विभाग को बताई गईं मतंगेश्वर मंदिर में व्याप्त समस्याएं

34
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। पर्यटक सहायक एसोसिएशन और मतंगेश्वर सेवा समिति द्वारा सोमवार को पुरातत्व विभाग के सीओ को आवेदन देकर बताया गया कि पूर्व में मतंगेश्वर मंदिर के चबूतरे पर पीपल का वृक्ष गिर जाने की वजह से मंदिर की सीढिय़ों पर लगी ग्रिल टूट गई थी, जिसे लगवाए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा मतंगेश्वर मंदिर में पर्याप्त रोशनी भीनहीं है, जिससे भक्तों और पर्यटकों को परिसर में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसलिए रोशनी की व्यवस्था भी आवश्यक है। पुरातत्व विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याओं का निदान कराया जाएगा। इस मौके पर समिति के परशुराम तिवारी, अश्विनी चौबे, शिवकुमार दुबे, विश्वनाथ प्रजापति, रवि तिवारी, भगतसिंह यादव, अनीश खान, मोनू तिवारी, प्रमोद पाठक, हीरो यादव आदि मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here