Home डेली न्यूज़ खिलाडिय़ों की समस्याओं का समाधान कराने विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

खिलाडिय़ों की समस्याओं का समाधान कराने विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों और खिलाडिय़ों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।सत्येन्द्र ने बताया कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 16 हजार विद्यार्थियों के शैक्षणिक, खेल और समग्र विकास के लिए बेहतर माहौल की अपेक्षा की जाती है लेकिन खेल गतिविधियों और खिलाडिय़ों की उपेक्षा के कारण उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में खेल मैदान की अनुपलब्धता, खिलाडिय़ों के लिए ट्रैकसूट का अभाव, खिलाडिय़ों के साथ अभद्र व्यवहार, टीम चयन में अनियमितताएं, खेल बजट के दुरुपयोग जैसे बिंदुओं पर विश्वविद्यालय प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराकर खेल मैदान को जल्द तैयार कराने, खिलाडिय़ों को समय पर ट्रैकसूट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान कराने, खेल बजट का पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण उपयोग सुनिश्चित कराने, खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित कराने और खेल गतिविधियों तथा खिलाडिय़ों के विकास हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार कराने की मांग की गई है। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के राजदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here