Home डेली न्यूज़ रिटायर्ड फौजी ने जनसुनवाई में मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत

रिटायर्ड फौजी ने जनसुनवाई में मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत

27
0
Jeevan Ayurveda

5 सालों से सिस्टम की मार झेल रहा शिकायतकर्ता

छतरपुर। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर चल रही जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी उस वक्त चौंक गए, जब एक रिटायर्ड फौजी ने आवेदन देकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी। दरअसल उक्त रिटायर्ड फौजी पिछले करीब 5 वर्षों से सिस्टम की मार झेल रहा है, जिसके चलते अब उसने शिकायत दर्ज कराने का अनूठा तरीका अपनाया है।शिकायकर्ता रिटायर्ड सूबेदार महेन्द्र सिंह पुत्र हरिसिंह यादव ने बताया कि वह मूलत: हरियाणा राज्य के नूह जिला अंतर्गत आने वाले मनुवास गांव का रहने वाला है और वर्तमान में नौगांव जनपद के ग्राम चिरवारी में रहता है। महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसने 28 वर्षों तक आर्मी में नौकरी करते हुए जो बचत की थी, उससे चिरवारी में करीब साढ़े 6 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी थी लेकिन उक्त जमीन पर वन विभाग और गांव के दबंग उसे खेती नहीं करने दे रहे हैं। अपनी समस्या का निराकरण कराने के लिए वह पिछले 5 वर्षों से राजस्व विभाग और वन विभाग के चक्कर लगा रहा है लेकिन आज तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसी से तंग आकर महेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। फिलहाल महेन्द्र सिंह का आवेदन लेकर अधिकारियों ने उसे, समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here