Home डेली न्यूज़ विद्युत कर्मचारियों के बीच पंहुचा बीएमएस का श्रमिक सम्पर्क अभियान

विद्युत कर्मचारियों के बीच पंहुचा बीएमएस का श्रमिक सम्पर्क अभियान

24
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई एवं बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय, राजस्व, मीटर टैस्टिंग लैब, सब स्टेशन एवं रख-रखाव कार्य में लगे श्रमिकों, कर्मचारियों से उनके कार्य स्थल पर पंहुचकर मुलाकात की और उन्हें संगठन के श्रमिक सम्पर्क अभियान में जोड़ा।बीएमएस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बुन्देला ने बताया कि पूर्व में 1 से 15 दिसम्बर तक श्रमिक सम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था, जिसे आगे बढ़ाते हुए 20 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से छतरपुर जिले में भारतीय मजदूर संघ एवं संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता श्रमिकों, किसानों व कर्मचारियों के बीच पंहुच रहे हैं। इसी क्रम में आज विद्युत कर्मचारियों को अभियान से जोड़ा गया है। इस मौके पर बीएमएस प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह चंदेल, पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र चतुर्वेदी, बिजली कर्मचारी महासंघ के सदस्य दिनेश चौबे, मोती लाल रैकवार मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here